सावधान! मोबाइल छीन रहा है अपनों का प्यार और आपकी सेहत; जानें कैसे बचें। Wah Times News की खास Reports
मोबाइल की ऐसी लत कि घर वाले भी लगने लगे अजनबी! क्या आप भी अपनी असली दुनिया भूलकर फोन में खो गए हैं? जानिए इस बीमारी से बचने का देसी तरीका
आजकल का हाल ये हो गया है कि आदमी को रोटी-पानी मिले न मिले, लेकिन मोबाइल का 'डाटा' कम नहीं होना चाहिए। सुबह आँख खुलते ही हम भगवान का नाम बाद में लेते हैं, पहले तकिए के नीचे अपना फोन ढूंढते हैं। हम Wah Times News पर आज कोई किताबी ज्ञान नहीं देंगे, बल्कि वो बात करेंगे जो आज हर घर में कलह की वजह बनी हुई है।
सच तो ये है भाई, कि ये जो छोटा सा मोबाइल है न, इसने हमें अपने ही घर में पराया बना दिया है। चलिए आज सीधी-सपाट भाषा में समझते हैं कि ये फोन हमारी जिंदगी के साथ क्या खेल खेल रहा है।
1. घर में साथ होकर भी कोसों दूर (रिश्तों का बंटवारा)
सबसे बड़ा दुख तो ये है कि अब घर में बातें नहीं होतीं, बस उंगलियाँ चलती हैं। शाम को जब पूरा परिवार बैठता है, तो पहले की तरह हंसी-मजाक नहीं होता। माँ कुछ पूछती है, तो हम बिना ऊपर देखे 'हूँ-हाँ' कर देते हैं।
- पास होकर भी दूर: चार दोस्त चाय की दुकान पर बैठेंगे, तो हाथ मिलाने के बाद सब अपने-अपने फोन में घुस जाएंगे। ऐसा लगता है जैसे सामने वाला इंसान बेकार है और मोबाइल के अंदर वाली दुनिया ज्यादा असली है।
- व्हाट्सएप वाली रिश्तेदारी: अब लोग त्यौहारों पर घर आने के बजाय बस एक फोटो भेजकर काम चला लेते हैं। वो जो हाथ मिलाकर गले मिलने वाला प्यार था, वो इस मोबाइल ने पूरी तरह खत्म कर दिया है।
2. मैदान सूने पड़े हैं और शरीर जाम हो रहा है (खेलकूद से दूरी)
भाई, याद करो वो दिन जब शाम होते ही हम मैदान की तरफ भागते थे। क्रिकेट, फुटबॉल या कबड्डी खेलकर जो पसीना निकलता था, वो शरीर और दिमाग दोनों को तरोताजा कर देता था। लेकिन अब क्या है?
- मोबाइल वाले 'नकली' खेल: आजकल के लड़के मैदान में भागने के बजाय मोबाइल पर गेम खेलना पसंद करते हैं। शरीर पत्थर जैसा भारी होता जा रहा है और छोटी सी उम्र में ही जोड़ो का दर्द शुरू हो गया है।
- धूप और पसीने से डर: अब बच्चों को धूप से डर लगता है। वो जो मिट्टी में खेलने का मजा था, वो अब AC कमरे में मोबाइल चलाने में नहीं है। इससे न सिर्फ शरीर कमजोर हो रहा है, बल्कि सोचने-समझने की शक्ति भी घट रही है।
3. शरीर की ऐसी-तैसी (Health and Fitness का हाल)
हमारी Health and Fitness वाली कैटेगरी में हम हमेशा बताते हैं कि शरीर ही असली धन है। पर इस फोन ने उस धन की लंका लगा दी है:
- गर्दन का टेढ़ा होना: घंटों झुककर रील देखने से गर्दन की हड्डी पर बुरा असर पड़ रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि इससे लोगों के बैठने का तरीका ही बदल गया है।
- नींद की बर्बादी: रात को 12-1 बजे तक फोन चलाने से आंखों की रोशनी तो जा ही रही है, साथ ही दिमाग भी हमेशा थका-थका रहता है। जब नींद पूरी नहीं होगी, तो चिड़चिड़ापन तो आएगा ही।
4. बच्चों के मासूम बचपन पर ग्रहण ।
5. चोक-चौराहों की वो रौनक कहाँ गई?
अपने यहाँ की असली खूबसूरती तो वो चौपाल थी जहाँ बैठकर राजनीति (Politics) और खेती-किसानी की बातें होती थीं। अब हर कोई अपने मोबाइल की दुनिया में कैद है। लोग एक-दूसरे का हाल-चाल लेने के बजाय ये देखते हैं कि फेसबुक पर किसने क्या डाला है। भाई, असली खबर मोबाइल में नहीं, बल्कि अपने पड़ोसी के पास बैठने से मिलती है।
5. टेक्नोलॉजी: इस्तेमाल करो, गुलाम मत बनो (Smart Use)
देखिए, Technology बुरी नहीं है। आज इसी मोबाइल से काम आसान हुए हैं, पैसे भेजे जा रहे हैं, खबरें मिल रही हैं। पर दिक्कत तब है जब आप इसे 'नशा' बना लेते हैं।
अगर आप मोबाइल से कुछ नया सीख रहे हैं, तो ये आपका दोस्त है। पर अगर आप बस बेमतलब दूसरों की लाइफ देख रहे हैं, तो ये आपका सबसे बड़ा दुश्मन है।
6. इस लत को छोड़ने का पक्का और देसी समाधान
अब आप पूछेंगे कि "भाई, इससे निकलें कैसे?" तो ये कुछ आसान तरीके अपनाकर देखो:
- मैदान में वापसी करो: दिन में कम से कम 1 घंटा फोन घर पर छोड़कर बाहर निकलो। टहलो, खेलो या बस लोगों से बातें करो। देखोगे कि दिमाग कितना हल्का महसूस होता है।
- सोने से पहले तौबा: रात को सोने से एक घंटा पहले फोन को खुद से दूर कर दो। बिस्तर पर फोन ले जाना मतलब अपनी नींद और सेहत को दावत देना है।
- नोटिफिकेशन बंद करो: फालतू की ऐप्स की घंटी बंद रखो। जब फोन बार-बार नहीं बजेगा, तो तुम्हारा मन भी नहीं ललचाएगा।
- परिवार को समय दो: खाना खाते वक्त फोन पूरी तरह बंद रखो। घर वालों से बातें करो, उनकी सुनो। ये सुकून किसी रील में नहीं मिलेगा। हम यह नहीं कहते कि आप इंटरनेट बंद कर दें, बल्कि उसे अपनी तरक्की का जरिया बनाएँ।सीखने का अवसर बनाए अगर आप इंटरनेट पर अपनी खेती की नई तकनीक, पढ़ाई के वीडियो या Wah Times News जैसी ज्ञानवर्धक साइट्स पढ़ रहे हैं, तो आप इसका सही इस्तेमाल कर रहे हैं ।
- समय की कीमत: रील देखकर दूसरों की जिंदगी में झांकने के बजाय, खुद कुछ नया सीखने में समय लगाएँ। इंटरनेट एक समंदर है, अब ये आप पर है कि आप इसमें से मोती निकालते हैं या सिर्फ कीचड़ में हाथ मारते हैं।
7. युवाओं के लिए सीधी सलाह
कैरियर बनाने की उम्र में अगर आप सिर्फ रील के पीछे भागोगे, तो असल जिंदगी में बहुत पीछे छूट जाओगे। मेहनत और कामयाबी मैदान में और काम करने से मिलती है, स्क्रीन रगड़ने से नहीं। अपनी कीमती जवानी को इस छोटी सी स्क्रीन में मत घुसाओ।
8. निष्कर्ष: अब आपकी बारी है
हमने सब कुछ साफ-साफ बता दिया है। मोबाइल को अपनी जरूरत बनाओ, अपनी जिंदगी नहीं। असली दुनिया बाहर है, इस स्क्रीन के अंदर सिर्फ दिखावा है।
आज जब आप ये पढ़कर हटें, तो 15 मिनट के लिए फोन को कहीं दूर रख दें और अपनी माँ या पिताजी के पास बैठकर बस उनका हाल पूछें। आपको जो ख़ुशी मिलेगी, वो 1GB डाटा खर्च करके भी नहीं मिल सकती।
मोबाइल को अपनी मर्जी से चलाओ, मोबाइल के इशारों पर मत नाचो।
प्रणाम, जय हिन्द, जय झारखंड!
(Disclaimer): इस लेख का मकसद आपको टेक्नोलॉजी से दूर करना नहीं, बल्कि इसके 'नशे' से बचाकर 'सही इस्तेमाल' के प्रति जागरूक करना है। डिजिटल दुनिया हमारी जरूरत है, बस इसके गुलाम न बनें। यहाँ दी गई बातें सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए हैं। अपनी लाइफस्टाइल में किसी भी बड़े बदलाव से पहले अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल जरूर करें। Wah Times News.
इसे भी पढ़ें: http://wahtimesnews.blogspot.com/2026/02/whatsapp.html




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें